स्कूलों में ई-अटेंडेंस घोटाला! रीवा के DEO सहित 35 प्राचार्यों पर गिरी गाज, नोटिस जारी

Edited By Himansh sharma, Updated: 11 Oct, 2025 05:23 PM

e attendance scam in schools rewa deo and 35 principals face action

शिक्षा विभाग में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है।

रीवा। (गोविंद सिंह): शिक्षा विभाग में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। सरकारी स्कूलों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से लागू की गई ई-अटेंडेंस प्रणाली से जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) समेत 35 प्राचार्यों ने दूरी बना ली है। इसके बाद संयुक्त संचालक ने सभी लापरवाह अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।

ई-अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग की यह उदासीनता गंभीर सवाल खड़े कर रही है। रीवा संभाग के संयुक्त संचालक लोक शिक्षण, नीरव दीक्षित ने बताया कि ई-अटेंडेंस प्रणाली का उपयोग न करने वाले शिक्षकों और प्राचार्यों की सूची सीधे भोपाल से भेजी गई थी।

इसी सूची के आधार पर कार्रवाई करते हुए संयुक्त संचालक ने रीवा जिले के जिला शिक्षा अधिकारी सहित 36 प्राचार्यों को नोटिस जारी किया है। सभी अधिकारियों और प्राचार्यों से सात दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।

संयुक्त संचालक ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो सभी की एक वर्ष की वेतन वृद्धि रोकी जाएगी। यह सख्त कदम शिक्षा विभाग में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!