शिक्षा विभाग की लापरवाही, मंजूरी के बाद भी नहीं मिली छात्रों को स्कॉलरशिप

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 20 Feb, 2019 05:40 PM

education department s negligence scholarship not available after approval

प्रदेश में शिक्षा विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है जिसके चलते जिले के दो लाख छात्र-छात्राएं प्रभावित हुए हैं। छात्र-छात्राओं का स्कॉलरशिप में चयन होने के बावजूद  उनके खाते में राशि नही ड़ाली गई है। जबकि शासन द्वारा राशि पहले ही स्वीकृत हो चुकी...

सतना: प्रदेश में शिक्षा विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है जिसके चलते जिले के दो लाख छात्र-छात्राएं प्रभावित हुए हैं। छात्र-छात्राओं का स्कॉलरशिप में चयन होने के बावजूद उनके खाते में राशि नही ड़ाली गई है। जबकि शासन द्वारा राशि पहले ही स्वीकृत हो चुकी है।

PunjabKesari

दरअसल, बीते साल सरकार ने एक साथ 30 तरह की छात्रवृति एक क्लिक में छात्रों के खाते में पहुंचाने के प्रावधान किया हुआ है, लेकिन वर्तमान में जिले में अफसरों की लापरवाही से यह प्रशासनिक व्यवस्था फेल होती नजर आ रही है। साल समाप्ति की ओर है,लेकिन अबतक जिले में  2018-19  में मिलने वाली स्कॉलरशिप छात्रवृति नहीं मिली है। जबकी शासन द्वारा  20 करोड़ की राशि पहले ही स्वीकृत हो चुकी है, पात्र छात्रों का चयन कर लिया, लेकिन छात्रवृति की राशि अभी तक बच्चों के खातों में नहीं पहुंची। चिंता का विषय ये है कि अगले महीने से बोर्ड परीक्षाएं शुरु होने वाली है छात्र-छात्राओं को परीक्षा संबंधित आवश्यक चीजे खरीदनी होती है, जिससे छात्र परेशान हो रहे है। 
 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!