कांग्रेस में फिर परिवारवाद, सागर में महापौर प्रत्याशी के लिए पूर्व विधायत की पत्नी को दिया टिकट

Edited By meena, Updated: 10 Jun, 2022 12:51 PM

familism again in congress

पंचायत और नगर निगम चुनाव जल्द ही होने वाले हैं। एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी में परिवारवाद न करने का दावा कर रही है लेकिन इन चुनावों में एक बार फिर परिवारवाद देखने को मिल रहा है।

सागर(देवेंद्र कश्यप): पंचायत और नगर निगम चुनाव जल्द ही होने वाले हैं। एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी में परिवारवाद न करने का दावा कर रही है लेकिन इन चुनावों में एक बार फिर परिवारवाद देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश के 15 नगर निगमों में चुनाव लड़ने के लिए अपने महापौर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इनमें से सागर नगर निगम के लिए सागर की देवरी विधानसभा से कांग्रेस से विधायक रहे सुनील जैन की पत्नी निधि जैन को महापौर प्रत्याशी घोषित किया गया है।

PunjabKesari

आज भाजपा जिस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरती नजर आती है उसी मुद्दे को धत्ता बताते हुए कांग्रेस ने अपने पूर्व विधायक सुनील जैन की पत्नी निधि जैन को सागर के नगर निगम में महापौर प्रत्याशी के तौर पर उतारा है। अब आगे देखा जा सकता है कि परिवारवाद के मुद्दे पर भाजपा कांग्रेस को कितना घेर पाती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!