भोपाल के करोंद में मोबाइल की दुकान में लगी भीषण आग, सैकड़ों मोबाइल जलकर राख..

Edited By Himansh sharma, Updated: 06 Jun, 2024 10:30 AM

fire broke out in a mobile shop in karond bhopal

भोपाल जिले में करोंद चौराहा पर एक मोबाइल की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई।

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में करोंद चौराहा पर एक मोबाइल की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस आग में सैकड़ों नए और पुराने मोबाइल जलकर राख हो गए हैं। 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका, गनीमत रही पास की दुकान जलने से बच गईं हैं। यह घटना देर रात 2:30 बजे की है। आग की सूचना मिलने पर तत्काल फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई थी मोबाइल की शॉप में लगी आग की लपटें 10 से 15 फीट तक ऊंची उठ रहीं थीं। लेकिन समय रहते दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

PunjabKesariआसपास बनी दुकान आग की चपेट में आने से बच गईं...

  आसपास बनी दुकानें आग की चपेट में नहीं आ सकी बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। लेकिन आग से लाखों रुपए का नुकसान हो गया है और सैकड़ों मोबाइल जल गए हैं। दमकल के साथ आसपास के लोग भी आग पर काबू पाने के लिए जुट गए थे और जैसे ही आसपास के लोगों ने मोबाइल की दुकान में आग को लगता हुआ देखा तत्काल दमकल कर्मियों को इसकी सूचना दी गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!