जमीनी विवाद में श्योपुर में फायरिंग, आदिवासी महिला गंभीर रुप से घायल

Edited By meena, Updated: 29 Jul, 2024 12:37 PM

firing in sheopur due to land dispute tribal woman seriously injured

श्योपुर में 6 आरोपियों ने आदिवासी महिला के घर पर फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि, फायरिंग में किसी की जान नहीं गई लेकिन...

श्योपुर (जेपी शर्मा) : श्योपुर में 6 आरोपियों ने आदिवासी महिला के घर पर फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि, फायरिंग में किसी की जान नहीं गई लेकिन, गोली का छर्रा लगने से एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई है, जिसे विजयपुर अस्पताल से ग्वालियर के लिए रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी के चलते दबंगों ने फायरिंग की। मामले की जानकारी मिलने के बाद विजयपुर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

PunjabKesari

मामला विजयपुर थाना इलाके के अंबेड़कर नगर कॉलोनी का है। जहां जसोदा बाई आदिवासी नाम की महिला पैर में गोली के छर्रे लगने से घायल हुई है। महिला ने गंभीर हालत में पुलिस को जानकारी दी है कि, 6 आरोपियों के द्वारा आदिवासी महिला की मगरदा में स्थित जमीन को छीनने के लिए उसे जान से मारने का प्रयास किया है, महिला की मानें तो आरोपी पूर्व में भी उसे डरा-धमकाकर जमीन छीनने का प्रयास कर चुके हैं लेकिन, वह नहीं मानी तो अब उसके ऊपर फायरिंग की गई है, महिला ने आरोपियों के नाम मुरारी धाकड़ व अन्य है।

जानकारी के अनुसार, महिला के इकलौते बेटे की मौत हो जाने के बाद बेटे की पत्नी अपने मायके में रह रही थी, तभी से जसोदा बाई विजयपुर के अंबेड़कर नगर में रह रही है। जिसे आरोपियों द्वारा टारगेट करके जान से मारने की कोशिश की है। अब विजयपुर थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इस बारे में विजयपुर थाना टीआई पप्पू सिंह यादव का कहना है कि, महिला को गोली के छर्रे लगे हैं, जिसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया है, आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!