साफ दिख रहा मोदी शाह का कांग्रेस में खौफ, कांग्रेस MLA गुस्से में झल्लाते बोले-उनकी दादागीरी की वजह से भागना पड़ रहा,किसी को ऑफर दे दिया तो क्या करेंगे?

Edited By Desh Raj, Updated: 09 Jun, 2026 06:41 PM

forced to flee due to modi and shah s bullying congress mla

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर शह और मात का खेल शुरु हो चुका है। कांग्रेस विधायकों की खरीद फरोख्त की आशंका के चलते कांग्रेस काफी डरी हुई है। आलम ये है कि कांग्रेस विधायकों को प्रदेश से शिफ्ट होकर कर्नाटक जाना पड़ रहा है।

भोपाल (इजहार खान): मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर शह और मात का खेल शुरु हो चुका है। कांग्रेस विधायकों की खरीद फरोख्त की आशंका के चलते कांग्रेस काफी डरी हुई है। आलम ये है कि कांग्रेस विधायकों को प्रदेश से शिफ्ट होकर कर्नाटक जाना पड़ रहा है।

किसी को 2 करोड़ में या 10 करोड़ में खरीद लिया तो कोई क्या कर पाएगा-जैन

इसी बीच कांग्रेस विधायक दिनेश जैन काफी आक्रोशित दिखाए दे रहे हैं।  वो कह रहे हैं कि मोदी शाह की दादागीरी से हम डर गए हैं। उन्होंने किसी को ऑफर दे दिया कि खरीद लो तो क्या करेगा कोई? हम सीधा बेंगलुरू जाएंगे और हमें  मोदी-शाह की वजह से हमें जाना पड़ रहा। इन दोनों ने लोकतंत्र का मजाक बना रखा है। किसी को 2 करोड़ में या 10 करोड़ में खरीद लिया तो कोई क्या कर पाएगा। बीजेपी की दादागीरी प्रजातंत्र के लिए खतरा है। किसी को भी डरा देगें या कोई एजेंसी पीछे लगा देंगे।

मोदी शाह की वजह से भागना पड़ रहा-जैन

ये तानाशाही कर रहे हैं और लोकतंत्र को खत्म करने का काम कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के विधायक साथ हैं और 62 के 62 वोट कांग्रेस को पड़ेंगे। बीजेपी ने डर का माहौल बना रखा है और ऑफर दे रही है,लेकिन ऑफर देना भी अपराध है। दिनेश जैन ने कहा कि हमें क्यों कहीं जाना पड़ रहा है, इन दोनो  के साथ हमें ये सारा कुछ करना पड़ रहा है। खरीद फरोख्त बिल्कुल गलत बात है। बीजेपी वाले किसी को पैसे न दे दें इसी काऱण हमें भागना पड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस विधायक बैंगलोर जा रहे हैं और विमान से 38 कांग्रेसी विधायक सवार हो रहे । ये 75 सीटर विमान है और दूसरा विमान भी कुछ विधायकों को लेकर जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!