पूर्व सीएम शिवराज ने ट्रेन में लोगों के साथ गाए भजन, देखें वीडियो
Edited By meena, Updated: 02 Sep, 2019 05:29 PM
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रेल में यात्रा के दौरान यात्रियों के साथ भजन गाया है। वह रविवार को विदिशा से भोपाल वापस जा रहे थे। उनके साथ भाजपा सांसद रमाकांत भार्गव भी मौजूद थे...
भोपाल (इजहार हसन खान): मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रेल में यात्रा के दौरान यात्रियों के साथ भजन गाया है। वह रविवार को विदिशा से भोपाल वापस जा रहे थे। उनके साथ भाजपा सांसद रमाकांत भार्गव भी मौजूद थे।

अपने चिरपरिचित अंदाज में शिवराज सिंह ने सभी लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। शिवराज चौहान को अपने बीच पाकर लोग काफी खुश दिखाई दिए। सबने भजन पर नृत्य भी किया। ये पहला मौका नहीं है कि जब उन्हें भजन गाते हुए देखा गया है। इससे पहले भी उन्होंने जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान कृष्ण के भजन गाए थे।
अपने ट्वीटर पर लोगों के संग बिताए ये पल शेयर करते हुए लिखा है, "भारत में रेलवे हमारे जीवन से कितनी जुड़ी हुई है यह इसका प्रमाण है। सफर के दौरान यात्रियों का आपस में मेल-जोल भले ही क्षणिक होता है लेकिन काफी लंबे समय तक याद रह जाता है। धन्य है भारत की संस्कृति, ऐसा एकात्म का भाव सिर्फ हमारे देश में ही आ सकता है।"
Related Story

जवान विधवा भाभी को देख ननदोई की डोली नीयत, नींद की गोलियां खिलाकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाएं

पूर्व मंत्री का बड़ा दावा,मोहन मंत्रिमंडल में प्रह्वाद पटेल, राकेश सिंह, सारंग सहित 5 से 7 लोग...

विवादों से घिरे संजय पाठक को भाजपा में अहम जिम्मेदारी! शिवराज, सिंधिया, नरोत्तम के नाम के साथ बड़ी...

वाह! शिवराज सिंह की उदारता ने जीता दिल... कांग्रेस नेता राहुल गांधी को किया बर्थ डे विश

MP में सियासी घमासान! कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रोका शिवराज सिंह का काफिला, किसानों की...

भाजपा के वरिष्ठ नेता के निधन से शोक, शिवराज चौहान हुए दुखी, भावुक पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि

शिवराज के बेटे से जुड़े मानहानि प्रकरण में राहुल गांधी ने जताया खेद, जानें क्या है पूरा मामला

सट्टा ऐप के युवक से पूर्व CM की कथित चैट वायरल! मचा सियासी भूचाल, पूर्व मुख्यमंत्री बोले- सब फर्जी...

संभावित अल्प वर्षा पर सीएम मोहन की नजर, कहा- सभी विभाग रखें समन्वित तैयारी

सीएम डॉ. यादव का नवकरणीय ऊर्जा पर फोकस, कहा- नए अध्याय की शुरुआत कर रहा एमपी