रफ्तार में लौट रहे थे दोस्त… अचानक चाइना डोर से कटा गला, 17 साल के युवक की मौत

Edited By Himansh sharma, Updated: 30 Nov, 2025 06:23 PM

friends were returning at speed their throats were slit with a china string

मध्य प्रदेश के इंदौर के तेजाजी नगर बायपास पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।

इंदौर।(सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर के तेजाजी नगर बायपास पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। दोस्तों के साथ बाइक से लौट रहे एक नाबालिग की गला कटने से मौत हो गई। प्रतिबंधित चाइना डोर की चपेट में आया 17 वर्षीय युवक समय पर इलाज के बावजूद बच नहीं सका। हादसे में साथ बैठे दो अन्य नाबालिग भी घायल हुए हैं।

ओमेक्स सिटी में रहने वाला 17 वर्षीय गुलशन रविवार को अपने तीन दोस्तों के साथ रालामंडल घूमने गया था। सभी दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे तेजाजी नगर बायपास पर पहुंचे, पतंगबाज़ी में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित चाइना डोर अचानक सड़क पर लटकती मिली और तेज रफ्तार में चलते हुए गुलशन के गले में उलझ गई। डोर इतनी गहराई तक कट गई कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके दो दोस्तों के हाथों में भी गंभीर चोटें आईं।

गंभीर घायल गुलशन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन और स्थानीय लोग चाइना डोर की खुलेआम बिक्री और पतंगबाज़ी पर लगाम न लगने को लेकर आक्रोश जता रहे हैं।

PunjabKesariएक साथी ने बताया,

हम लोग रालामंडल से वापस आ रहे थे। अचानक डोर गले में फंस गई। हमें कुछ समझ ही नहीं आया। गुलशन को बहुत चोट लगी… हम लोग बच तो गए, पर वह नहीं बच सका।

पुलिस का कहना है -

हादसा चाइना डोर से हुआ है। डोर किसके द्वारा उड़ाई जा रही थी, इसकी जांच की जा रही है। चाइना डोर प्रतिबंधित है, इसके बावजूद बिक्री पर कार्रवाई जारी है। केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!