Edited By meena, Updated: 12 Feb, 2026 05:32 PM

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हत्या की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले दिन जहां धक्का लगने की बात पर चार युवकों द्वारा एक युवक की बीयर की बोतल मारकर हत्या कर दी गई थी...
इंदौर (सचिन बहरानी) : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हत्या की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले दिन जहां धक्का लगने की बात पर चार युवकों द्वारा एक युवक की बीयर की बोतल मारकर हत्या कर दी गई थी, वहीं उसकी आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त में पहुंचे ही है कि आज सुबह फ़ोटो स्टूडियो में काम करने वाले एक युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के एमआर 4 स्थित सुनसान इलाक़े का है। जहां पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा व्यक्ति को गला रेतकर हत्या की गई थी, कड़ी मशक़्क़त से पहचान की गई।

जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम खोजराम पिता लखन नारंगे के रूप में हुई, जो मूलतः छत्तीसगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक एसीपी रूबीना मिजवानी ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी जिस पर से मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया है। मृतक का परिवार मूल रूप से छत्तीसगढ़ का रहने वाला है और फ़ोटो स्टूडियो में काम करता है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बाणगंगा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।