गणेश भक्त ने खजराना गणेश मंदिर में 11 किलो चांदी की दान

Edited By meena, Updated: 14 Jul, 2021 06:53 PM

ganesh devotee donated 11 kg silver to khajrana ganesh temple

खजराना गणेश मंदिर में आज फिर एक भक्त ने 11 किलो चांदी भगवान गणेश जी के सिंहासन के लिए दान की। सूरज रजक नामक उक्त भक्त की मन्नत पूरी होने पर उनके द्वारा आज भगवान गणेश जी के समक्ष उक्त चांदी गणेश मंदिर के पुजारी पंडित सतपाल महाराज को भेंट की गई।

इंदौर(गौरव कंछल): खजराना गणेश मंदिर में आज फिर एक भक्त ने 11 किलो चांदी भगवान गणेश जी के सिंहासन के लिए दान की। सूरज रजक नामक उक्त भक्त की मन्नत पूरी होने पर उनके द्वारा आज भगवान गणेश जी के समक्ष उक्त चांदी गणेश मंदिर के पुजारी पंडित सतपाल महाराज को भेंट की गई।

PunjabKesari

पंडित सतपाल महाराज ने बताया कि गणेश जी के नए सिंहासन के लिए 150 किलो चांदी की आवश्यकता है। अब तक लगभग 100 किलो चांदी भक्तों द्वारा दी जा चुकी है। लगभग 50 किलो चांदी की और आवश्यकता है। उन्होंने भक्तों से अपील की है कि सिंहासन के लिए चांदी दान करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!