इंदौर में बीमारी से परेशान युवती ने उठा लिया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखा मम्मी - पापा माफ करना

Edited By Himansh sharma, Updated: 14 Nov, 2024 01:27 PM

girl hanged herself in indore died

इंदौर जिले में आने वाले भंवरकुआ इलाके में एक चॉकलेट फैक्ट्री कर्मचारी युवती ने आत्महत्या कर ली है।

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में आने वाले भंवरकुआ इलाके में एक चॉकलेट फैक्ट्री कर्मचारी युवती ने आत्महत्या कर ली है। आपको बता दें कि युवती किराए के कमरे पर रहती थी और बीमारी से परेशान थी उसका इलाज भी चल रहा था, युवती ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें दवाई से वह ठीक नहीं होने की बात लिखकर उसने फांसी लगा ली।

पुलिस ने युवती के कमरे से सुसाइड नोट बरामद कर लिया है और परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है, युवती का नाम पूजा था भंवरकुआं पुलिस ने बताया कि पूजा का शव बुधवार को उसके रूम में फंदे पर लटका मिला। पूजा अपने कमरे से बाहर नहीं निकली थी तो मकान मालिक ने कमरे में झांक कर देखा पूजा फंदे पर लटकी हुई थी।

PunjabKesariजिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, पूजा ने सुसाइड नोट में लिखा है की मम्मी पापा माफ करना मैं ऐसा नहीं करना चाहती थी मेरी तबीयत बहुत खराब थी मैंने दवाई भी ली, लेकिन कोई असर नहीं हुआ मुझे अच्छा नहीं लग रहा मेरी पापा और भाई से बात हुई थी लेकिन उनको नहीं बताया गलती मेरी थी बताना चाहिए था मेरे मरने की वजह मैं खुद हूं। आपको बता दें कि पूजा 3 साल पहले इंदौर आई थी और यहां पर चॉकलेट फैक्ट्री में काम करती थी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!