Gold Price Down: सोने की कीमतें धड़ाम, भारी गिरावट, ये हुए ताजा भाव

Edited By Desh Raj, Updated: 22 May, 2026 10:47 PM

gold price down gold prices crash

शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 600 रुपये टूटकर 1.64 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

(डेस्क ):शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 600 रुपये टूटकर 1.64 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रही। अमेरिका-ईरान बातचीत में शुरुआती कामयाबी के कारण कीमती धातुओं की खरीद कम हुई है। हालांकि होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास तनाव बने के कारण कारोबारी सतर्क रहे। स्थानीय बाजार के जानकारों के अनुसार, लगातार तीन दिनों की बढ़त के बाद, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 600 रुपये गिरकर 1,64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रही।

वहीं लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखी गई। सर्राफा बाजार में हाल के उतार-चढ़ाव मुख्य रूप से वैश्विक तनावों के साथ-साथ भारतीय रुपये की अस्थिरता और कच्चे तेल की कीमतों में होने वाले बदलावों से प्रभावित है। हालांकि, सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना मामूली रूप से टूटकर 4,522.32 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी एक प्रतिशत गिरकर 75.87 डॉलर प्रति औंस पर रही।

इस बीच, अमेरिका ने चेतावनी दी है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाली आवाजाही शुल्क-मुक्त रहनी चाहिए। इस चेतावनी ने अमेरिका और ईरान के बीच कूटनीतिक प्रगति के संकेतों के बावजूद निवेशकों को सतर्क रखा है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो द्वारा बातचीत में शुरुआती प्रगति के संकेत दिए जाने के बाद सर्राफा कीमतों में कुछ सुधार हुआ। हालांकि उन्होंने कहा कि होर्मुज अभी एक एक बड़ी बाधा बना हुआ है। लिहाजा आज सोने की कीमत में गिरावट देखी गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!