बैंक डकैती मामले में एक्शन मोड पर सरकार : DGP ने खुद संभाली कमान, 50 हजार का इनाम घोषित; इस राज्य का कनेक्शन आया सामने

Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Apr, 2026 12:57 PM

government on action mode in bank

भोपाल (इजहार खान): बैंक ऑफ महाराष्ट्र की वैढ़न शाखा में हुई करोड़ों की सनसनीखेज डकैती के मामले में शासन और प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना खुद हेलीकॉप्टर से सिंगरौली पहुंचे और...

भोपाल (इजहार खान): बैंक ऑफ महाराष्ट्र की वैढ़न शाखा में हुई करोड़ों की सनसनीखेज डकैती के मामले में शासन और प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना खुद हेलीकॉप्टर से सिंगरौली पहुंचे और जांच की कमान अपने हाथों में ली। DGP ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 50,000 रुपये के इनाम की घोषणा भी की है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर DGP का ऑन-ग्राउंड एक्शन
बैंक डकैती की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने DGP को तत्काल घटनास्थल का दौरा करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद DGP कैलाश मकवाना, रीवा संभाग प्रभारी अनिल कुमार के साथ स्टेट हेलीकॉप्टर से रीवा पहुंचे और वहां से सीधे वैढ़न स्थित घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कल रात ही IG, DIG और SP के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की और आरोपियों की घेराबंदी के लिए सख्त निर्देश जारी किए।

बैंक में 5.70 करोड़ से अधिक की हुई लूट
17 अप्रैल 2026 को दोपहर लगभग 12:50 बजे, पांच हथियारबंद बदमाशों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र में तांडव मचाया था। बदमाशों ने बैंक कर्मियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर स्ट्रॉन्ग रूम और कैश काउंटर से कुल 20,20,000 रुपये नकद लूटे। ग्राहकों द्वारा जमा किए गए लगभग 5.50 करोड़ रुपये के स्वर्ण आभूषण पर हाथ साफ किया। इतना ही नहीं बल्कि जाते समय दहशत फैलाने के लिए बैंक परिसर में फायरिंग भी की।

पुलिस को मिली पहली सफलता, बिहार कनेक्शन आया सामने
DGP ने जानकारी दी कि पुलिस की कई टीमें बिहार और अन्य संभावित ठिकानों पर रवाना की गई हैं। पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके पास से भारी मात्रा में नगद राशि और ज्वेलरी बरामद हुई है। डकैती के तार बिहार से जुड़े होने के कारण DGP स्वयं पड़ोसी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों (DGPs) के साथ निरंतर संपर्क बनाए हुए हैं।

सख्त कानूनी कार्रवाई और इनाम की घोषणा
थाना वैढ़न में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं और आर्म्स एक्ट (अपराध क्रमांक 465/2026) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!