Edited By meena, Updated: 08 Nov, 2022 04:37 PM

चंबल के कुख्यात डकैत 60000 के इनामी गुड्डा गुर्जर की भतीजी को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया है। बानमोर पुलिस ने डकैत को राशन पानी के साथ गिरफ्तार किया है।
मुरैना(अमन सक्सैना): चंबल के कुख्यात डकैत 60000 के इनामी गुड्डा गुर्जर की भतीजी को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया है। बानमोर पुलिस ने डकैत को राशन पानी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि यह राशन और सामग्री गुड्डा गुर्जर गैंग तक पहुंचाने का प्रयास कर रही थी।

गुड्डा की भतीजी ने पूछताछ के बारे में एसडीओपी दीपाली चंदोलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि गुड्डा गुर्जर से संबंधित उसकी मदद करने वाले सभी आरोपियों पर पुलिस नजर बनाए रखे हुए हैं। ऐसे में पुलिस किसी प्रकार की लापरवाही बरतना नहीं चाह रही है। उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश पर लगातार कई जिलों की पुलिस 60000 के इनामी डकैत गुंडा गुर्जर को ढूंढने का प्रयास कर रही है और जंगलों में लगातार सर्चिंग जारी है।