बेटे को माँ के साथ घिसटकर आता देख गुना कलेक्टर हुए भावुक, तत्काल दिलाई ट्राईसिकल

Edited By Himansh sharma, Updated: 21 Jul, 2025 07:11 PM

guna collector became emotional after seeing the son dragging his mother along

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की संवेदनशीलता से पड़ोसी जिले अशोकनगर के ग्राम सोनेरा निवासी दिव्यांग राजकुमार सेन के चेहरे पर खुशी लौट आई है।

गुना। (मिसबाह नूर): मध्य प्रदेश के गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की संवेदनशीलता से पड़ोसी जिले अशोकनगर के ग्राम सोनेरा निवासी दिव्यांग राजकुमार सेन के चेहरे पर खुशी लौट आई है। आर्थिक तंगी के कारण ट्राइसाइकिल से वंचित राजकुमार को कलेक्टर ने तत्काल ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई, जिससे उन्हें और उनकी बुजुर्ग मां को काफी राहत मिली है। दरअसल, रविवार को गुना में दिव्यांगजनों द्वारा एक प्रदर्शन किया गया था, जिसमें राजकुमार सेन अपनी बुजुर्ग मां के साथ अशोकनगर से शामिल होने आए थे। 

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने देखा कि राजकुमार के पास ट्राइसाइकिल नहीं थी और वे जमीन पर घिसटते हुए चल रहे थे। उनकी दयनीय स्थिति को देखकर कलेक्टर का हृदय द्रवित हो गया। राजकुमार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्हें अब तक ट्राइसाइकिल उपलब्ध नहीं हो पाई थी। जब कलेक्टर को इस बात का पता चला, तो उन्होंने बिना देर किए राजकुमार को तुरंत ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 

PunjabKesariसोमवार को कलेक्टर से ट्राइसाइकिल पाकर राजकुमार और उनकी मां भावुक हो गए। उन्होंने कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें ढेर सारी दुआएं दीं। दिव्यांग राजकुमार की मां ने कलेक्टर की संवेदनशीलता को देखते हुए उनका आभार जताया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!