Edited By Himansh sharma, Updated: 15 Oct, 2025 11:55 AM

दीपावली के पर्व से पहले जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
ग्वालियर। (अंकुर जैन): दीपावली के पर्व से पहले जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह 5 बजे से ही कलेक्टर रुचिका चौहान और एसएसपी धर्मवीर सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी मैदान में मौजूद हैं। शहर और जिले की सीमाओं पर वाहनों की बारीकी से जाँच की जा रही है, जबकि संयुक्त पुलिस दल लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे हैं।
जिले में पूर्ण शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण है। लोग अपने दैनिक कार्य और त्योहारी तैयारियों में व्यस्त हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा को विशेष महत्व दिया है।
जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा पिछले दिनों विभिन्न संगठनों के साथ बैठकें की गईं, जिसमें सभी ने साफ किया कि 15 अक्टूबर को कोई कार्यक्रम नहीं है। कलेक्टर और एसएसपी ने जिले में शांति और भाईचारा बनाए रखने के लिए नागरिकों का आभार व्यक्त किया है।