तेज रफ्तार डंपर ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

Edited By meena, Updated: 05 Dec, 2022 05:21 PM

high speed dumper hit activa rider

देवास रोड पर सोमवर सुबह फ्रीगंज से हमुखेड़ी की ओर एक्टिवा पर सवार होकर जा रही युवती को पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। जिसमें युवती की मौके पर मौत हो गई है।

उज्जैन(विशाल सिंह): देवास रोड पर सोमवर सुबह फ्रीगंज से हमुखेड़ी की ओर एक्टिवा पर सवार होकर जा रही युवती को पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। जिसमें युवती की मौके पर मौत हो गई है। मामले में नागझिरी थाना पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया है। जहां डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम किया।

PunjabKesari

नागझिरी थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भूरी पिता राजू मेहतर उम्र 22 वर्ष निवासी हामूखेड़ी की रहने वाली है। जो एक्टिवा क्रमांक एमपी 13 एफएस 5803 से फ्रीगंज से हामूखेड़ी की ओर जा रही थी। उसी दौरान डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें भूरी की मौत हो गई है। घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। वहीं पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में मर्ग कायम कर लिया है और जिला अस्पताल में युवती का पोस्टमार्टम डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!