छतरपुर में भीषण ठंड शीतलहर और कोहरे के चलते कलेक्टर ने की स्कूलों की छुट्टी घोषित, आदेश जारी

Edited By Himansh sharma, Updated: 16 Jan, 2025 10:49 PM

holiday declared in schools due to cold in chhatarpur

कोहरे के चलते कलेक्टर ने की स्कूलों की छुट्टी घोषित, आदेश जारी

छतरपुर। (राजेश चौरसिया): छतरपुर जिले में गुरुवार को इस सर्द मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा, सुबह से लेकर शाम तक ठंड ने ऐसा जोर दिखाया कि जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को नौगांव में दिन का अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि बुधवार से 5 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ गया। गुरुवार को सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा और सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। कोहरे और धुंध की मोटी परत ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया। बाजारों में ऐसा सन्नाटा था जैसे रात का समय हो।

PunjabKesari

दुकानदार ठंड से बचने के लिए चाय की चुस्कियों में राहत तलाशते नजर आए। मौसम विभाग के कालीचरण रैकवार ने इसे सीवियर कोल्ड डे करार दिया, क्योंकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आई। ठंडी हवाओं ने राहगीरों को बेहाल कर दिया। बाइक सवारों को सफर किसी सजा से कम नहीं लगा, और पैदल चलने वालों को भी जेब में हाथ डालने को मजबूर होना पड़ा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार से धूप निकलने की संभावना है, जिससे दिन का तापमान थोड़ा सुधरेगा। हालांकि, रातें और ठंडी हो सकती हैं। ठंड का तीसरा दौर अब शुरू हो चुका है। इस कड़ाके की ठंड ने लोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित किया है। ठंडी हवाएं और कोहरे की परतें सर्दी की चुनौती को बढ़ा रही हैं। मौसम के खुलने का इंतजार हर कोई कर रहा है, लेकिन ठंड का ये दौर अभी कुछ दिन और चलने वाला है।

●स्कूलों की छुट्टी..

तापमान और भारी ठंड को देखते हुए कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने 2 दिन की स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है, जिसका आदेश भी जारी किया गया है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!