Edited By Himansh sharma, Updated: 27 Mar, 2026 10:56 AM

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में हुए दर्दनाक बस हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में हुए दर्दनाक बस हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। सीएम डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम से लौट रही एक बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 10 लोगों की मौत और 41 लोग घायल हो गए। लेकिन इस हादसे ने सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सिस्टम की बड़ी लापरवाही को भी उजागर कर दिया है।
‘अनफिट’ और बिना बीमा की बस सड़कों पर कैसे दौड़ी?
हादसे में शामिल बस को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बस का फिटनेस सर्टिफिकेट नवंबर 2023 में ही खत्म हो चुका था,2022 से बस का बीमा भी नहीं कराया गया था इसके बावजूद यह बस खुलेआम यात्रियों को ढो रही थी,नियमों के मुताबिक ऐसी बस का संचालन पूरी तरह अवैध है। सवाल ये उठता है कि ऐसी ‘अनफिट’ बस को आखिर सीएम के कार्यक्रम में कैसे लगाया गया?
जिम्मेदार कौन?
इस मामले में केवल बस मालिक ही नहीं, बल्कि परिवहन विभाग,आरटीओ अधिकारी, स्थानीय प्रशासन सभी की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या बिना जांच के बसों को कार्यक्रमों में लगाया जा रहा है?
एक ही गांव के थे सभी यात्री
हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि बस में सवार सभी लोग मोहखेड़ ब्लॉक के करेर पंचायत के निवासी थे। एक ही गांव के 10 लोगों की मौत से पूरा इलाका गम में डूब गया है।
हादसे के बाद का मंजर
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जैसे ही गांव में खबर पहुंची, लोग अस्पतालों की ओर दौड़ पड़े। कई लोग अपने परिजनों को तलाशते नजर आए, तो कईयों को अपनों की मौत की खबर ने तोड़ दिया।