इंदौर में बेटियों के सामने पति ने पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, 5 घंटे तड़पती रही, जानें पूरा मामला....

Edited By Himansh sharma, Updated: 20 May, 2024 06:09 PM

husband murdered wife in indore

इंदौर जिले में बीती रात चंदन नगर इलाके में पति ने अपनी पत्नी को दर्दनाक मौत दी है।

इंदौर। (सचिन बहरनी): मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में हत्याओं का दौर लगातार जारी है। बीती रात चंदन नगर इलाके में पति ने अपनी पत्नी को दर्दनाक मौत दी है। नशे की हालत में उसने झगड़ा किया, उसके बाद  पेंचकस से वार कर उसकी हत्या कर दी आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है। चंदन नगर पुलिस के अनुसार घटना जवाहर टेकरी की है। मृतक महिला का नाम लक्ष्मी पटेल है। 

PunjabKesari
लक्ष्मी के भाई अंकित ने जानकारी देते हुए बताया है कि उसकी बहन के पति का नाम भारत है और वो गैरेज चलाता है। लक्ष्मी और भारत की शादी को 20 साल से ज्यादा का समय हो गया है। पुलिस के अनुसार मृतिका कि तीन बेटियां भी हैं। भारत नशा करने का आदि है पहले भी उसने लक्ष्मी को मारने की कोशिश की थी। कल रात भी झगड़ा हुआ तो उसने अपने गैरेज के टामी और पेंचकस से ही लक्ष्मी पर हमला कर दिया। आरोपी भारत ने अपनी बच्चियों के सामने उनकी मां को मौत के घाट उतार दिया है। 

बच्चियों ने मामा को दी सूचना...

रात ढाई बजे तक भारत ने अपनी बेटियों को किसी से बात नहीं करने दी मौका मिलते ही बच्चियों ने अपने मामा अंकित को सूचना दी जिसके बाद लक्ष्मी को अस्पताल ले जाया गया। जहां प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!