महंगे मोबाइल फोन के लिए कर दी हत्या, तेजाजी नगर थाना पुलिस ने आरोपी को किया आरोपी

Edited By meena, Updated: 22 Nov, 2024 07:53 PM

in indore murder for an expensive mobile phone

इंदौर की तेजाजी नगर थाना पुलिस थाना क्षेत्र में हुई एक 53 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है...

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर की तेजाजी नगर थाना पुलिस थाना क्षेत्र में हुई एक 53 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। तेजाजी नगर पुलिस ने हत्याकांड की खुलासा किया। पूरे मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी जोन 1 विनोद कुमार मीना ने शुक्रवार को बताया कि बुधवार रात को तेजाजी नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में आग लगने से एक व्यक्ति की जलने के कारण मौत हो गई है। तत्काल पुलिस ने पहुंचकर आग बुझाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां शॉर्ट पीएम में खुलासा हुआ कि मृतक की मौत सिर पर चोट लगने और गला दबने के कारण मौत हुई है।

पीएम रिपोर्ट के उपरांत पुलिस ने हत्या कर मामला दर्ज़ कार जांच शुरू की और घटना स्थल के आसपास पूछताछ की गई इसी बीच पुलिस एक युवक तक पहुंची पुलिस ने राजकुमार गिरी नामक युवक को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। इस पर युवक ने बताया कि मृतक प्रहलाद कुशवाह से एक महंगे मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी युवक राजकुमार गिरी ने नशे की हालत और महंगे मोबाइल की लालच में आकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। आरोपी मृतक का गला घोंटने के बाद आग लगाकर वहां से भाग निकला। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ़्तार कर मोबाइल फोन जप्त कर लिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!