कवर्धा में एक साथ 183 मृतकों के अंग पूजा अर्चना कर दफनाए...पुलिस भी रही मौजूद

Edited By meena, Updated: 03 Nov, 2022 06:31 PM

in kawardha the bodies of 183 dead were buried by worshiping together

कवर्धा जिले के पुलिस द्वारा जिले में अलग अलग कारणों से लोगों की मौत मामले में रखे बिसरा मानव अंग को भू-विलीन किया गया। जिले के अलग अलग थाना में रखे 183 मामलों के बिसरा को दफन करने के बाद विधिवत पूजा कर मृतात्माओं की शान्ति के लिए मंत्रोच्चार के साथ...

कवर्धा (आदित्य श्रीवास्तव): कवर्धा जिले के पुलिस द्वारा जिले में अलग अलग कारणों से लोगों की मौत मामले में रखे बिसरा मानव अंग को भू-विलीन किया गया। जिले के अलग अलग थाना में रखे 183 मामलों के बिसरा को दफन करने के बाद विधिवत पूजा कर मृतात्माओं की शान्ति के लिए मंत्रोच्चार के साथ दफन किया गया।

PunjabKesari

दरअसल जिले में चार साल में कई लोगों की हत्या, एक्सीडेंट सहित कई कारणों से मौत हुई थी जिनके शव का पीएम के बाद भी मौत के कारणों का सही पता नहीं चल पाया था जिसके कारण ऐसे मामले में मृत व्यक्ति के ब्रेन, लिवर, किडनी सहित कई अंगों को बोतल में केमिकल में सुरक्षित रखा गया था। लेकिन 4 साल बाद अब ये सभी मानव अंग की उपयोग में नहीं रहे।
PunjabKesari

ऐसे में एसडीएम से अनुमति लेकर सभी 183 लोगों के मानव अंगों को विधिवत भूमि में दफन किया गया। जिसमें थाना पंडरिया के- 54, थाना पांडातराई के 36, थाना कुकदुर के -21, थाना कुंण्डा के-04, चौकी दामापुर के -10, थाना कोतवाली का 29, चौकी बाजार चारभाटा का 01, पिपरिया का 24 चौकी दशरंगपुर का 04 (कुल-183) लोगों के अलग अलग कारणों से मौत के बाद थानों में जबत विसरा (मानव अंग) का विधि विधान से पूजा अर्चना करा भू-विलीन कर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!