कई महीने साथ रखा संबंध बनाए...शादी का दबाव बनाया तो छोड़कर भागा युवक, दुष्कर्म का मामला दर्ज

Edited By meena, Updated: 10 Apr, 2024 06:39 PM

indore girl raped on the pretext of marriage

इंदौर की विजयनगर थाना पुलिस ने रीवा से आकर इंदौर में अपने प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही...

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर की विजयनगर थाना पुलिस ने रीवा से आकर इंदौर में अपने प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही युवती की शिकायत पर उसके पार्टनर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला पंजीबद्ध किया है। युवती रीवा के युवक के साथ ही किराए के मकान में रह रही थी।

PunjabKesari

इंदौर के विजयनगर थाना पुलिस में एक युवती की शिकायत पर उसके प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया है। ज्योति ने पुलिस को बताया कि वह रीवा की रहने वाली है और उसे रीवा के ही एक युवक से प्रेम हो गया था जिसके बाद वह उसके साथ इंदौर आ गई जहां युवक ने किराए का मकान लेकर युवती को कई दिनों तक अपने साथ रखा और शादी का झांसा देते हुए कई बार दुष्कर्म किया। युवती द्वारा जब शादी का प्रस्ताव रखा गया तो युवक उसे लगातार टलता रहा कुछ दिनों बाद युवक युवती को छोड़कर भाग गया। इस मामले में विजयनगर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला पंजीबद्ध कर लिया है। फिलहाल युवक फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!