किन्नर विवाद में नया ट्विस्ट! सपना हाजी और राजा हाशमी के चंगुल से छूटकर भागे दो किन्नरों ने किए बड़े खुलासे

Edited By meena, Updated: 03 Apr, 2026 06:24 PM

two transgender individuals who escaped the clutches of sapna haji and raja hash

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बार फिर किन्नर सपना हाजी और राजा हाशमी वकील सचिन सोनकर पर गंभीर आरोप लगाए। उनके डेरे से छूटकर दो किन्नर नंदलालपुरा डेरे में लौटे नन्दलाल पूरा किन्नर...

इंदौर (सचिन बहरानी) : मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बार फिर किन्नर सपना हाजी और राजा हाशमी वकील सचिन सोनकर पर गंभीर आरोप लगाए। उनके डेरे से छूटकर दो किन्नर नंदलालपुरा डेरे में लौटे नन्दलाल पूरा किन्नर डेरे पर सबसे प्रथम बार आरोप लगाने वाले दो किन्नरों ने राजा हाशमी और सपना हाजी को लेकर कई खुलासे किये। वही आप बीती बताई और झूठे आरोपों का खुलासा किया।

PunjabKesari

मध्य प्रदेश के इंदौर में पिछले कई समय से किन्नरों के दो गुटों में विवाद की घटना सामने आ रही थी जिसमें कई आरोप भी लगाए गए थे। इसकी शुरुआत किन्नर सपना हाजी और राजा हाशमी द्वारा की गई थी। नंदलाल पूरा डेरे के किन्नरों पर धर्म परिवर्तन कर दक्षिणा लेने जैसे कई आरोप लगाए गए थे। आज इस बात का ख़ुलासा वहां से छूटकर लौटे सोनम और पलक किन्नर ने किया।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हमें प्रताड़ित करके हमसे झूठी शिकायतें करवाई गई। हमारे परिवार पर दबाव बनाया गया था। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई थी और हमारे साथ ऐसे कई किन्नर उस समय थे जिन्होंने दबाव में कई झूठी शिकायतें की थी। जिसमें धर्म परिवर्तन का दबाव इसके साथ ही HIV के इंजेक्शन लगाने की झूठी शिकायत भी उनके द्वारा हमसे कराई गई थी। हम फिर से अपने नंदलाल पूरा परिवार में लौट आए हैं और इस बात का ख़ुलासा कर रहे हैं।

PunjabKesari

वहीं दोनों ने आगे बताया कि राजा हाशमी और सपना हाजी द्वारा हमसे किस तरीक़े से मारपीट की जाती थी। पैरों पर डंडों से मारा जाता था और ज़बरदस्ती पुलिस में नंदलाल पूरा डेरे के रहने वाले किन्नरों के ख़िलाफ़ झूठी शिकायतें दर्ज कराई जाती थी। हमने पंढ़रीनाथ थाने पर पहुंच कर भी झूठे आरोपों का ख़ुलासा कर दिया है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि इन दोनों को सख़्त से सख़्त सजा दी जाए। क्योंकि इन्होंने पूरे इंदौर शहर सहित पूरे देश में किन्नर समाज का नाम धूमिल कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!