इंदौर : मकान में लगी भीषण आग, दम घुटने से महिला की मौत, 2 की हालत गंभीर

Edited By meena, Updated: 20 Feb, 2024 01:02 PM

indore massive fire breaks out in house woman dies of suffocation

इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में एक मकान में भीषण आग लगने के कारण बड़ा हादसा हो गया...

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में एक मकान में भीषण आग लगने के कारण बड़ा हादसा हो गया जिसमें की एक महिला की मौत हो गई। वही महिला के पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया।

PunjabKesari

घटना मंगलवार सुबह की है, जहां इंदौर के परदेशीपुरा इलाके की क्लर्क कॉलोनी में किराना दुकान भीषण आग लग गई, आग लगने के कारण अज्ञात बताये जा रहे है। आग लगने से ऊपरी मंजिल पर रहने वाला परिवार आग में फंस गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम ने जैसे-तैसे सबको निकाला और इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

PunjabKesari

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वही दो लोग गंभीर रूप से घायल है। महिला की मौत दम घुटने और जलने से हुई है। नंदानगर के क्लर्क कॉलोनी में मांगीलाल बद्रीलाल ब्रदर्स की यह दुकान बताई जा रही है। दुकान मालिक का परिवार भी ऊपर ही रहता है, फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!