इंदौर पुलिस ने लुटेरी गैंग का सदस्य महाराष्ट्र से पकड़ा, पूछताछ में होंगे कई खुलासे

Edited By Himansh sharma, Updated: 29 Nov, 2024 11:20 PM

indore police caught a member of robbery gang

लुटेरी दुल्हन की गैंग के एक और सदस्य कर्नाटक निवासी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में कई लोगों के साथ शादी के नाम पर ठगी कर चुकी लुटेरी दुल्हन की गैंग के एक और सदस्य कर्नाटक निवासी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है आरोपी अपने गिरोह के साथ कई राज्यों में लुटेरी दुल्हन के साथ मिलकर कई ठगी की वारदातों में मिला रहा है। दरअसल इंदौर निवासी एक युवक के साथ लुटेरी दुल्हन और उसकी गैंग ने शादी के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था, जिसकी शिकायत क्राइम ब्रांच में की गई थी। 

PunjabKesariइस मामले में क्राइम ब्रांच ने चार आरोपियों वर्षा, दुल्हन सुनीता उर्फ बसंती, विजय कटारिया और रेखा को गिरफ्तार किया था। इस मामले में इस गिरोह द्वारा लूटी गई रकम और पैसों को ठिकाने लगाने का काम करने वाला आरोपी विक्रम जैन लंबे समय से फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से कर्नाटक का निवासी है जिसे क्राइम ब्रांच ने नासिक महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इस गिरोह के साथ कई राज्यों में लुटेरी दुल्हन के साथ मिलकर लूट को अंजाम दिया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!