इंदौर के सिमरोल क्षेत्र में एंबुलेंस से गांजे की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, 40 लाख का गांजा जब्त

Edited By Himansh sharma, Updated: 26 Sep, 2024 03:56 PM

indore police caught ganja from ambulance

इन्दौर की सिमरोल पुलिस को सूचना मिली थी की लाखों रुपए का गांजा उड़ीसा से इन्दौर पहुंचने वाला है

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर से कुछ ही किलो मीटर दूर सिमरोल थाना पुलिस ने एक एम्बुलेंस से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को 138 किलो गांजे के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है, पकड़े गए गांजे की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। दरअसल इन दिनों इंदौर शहर और इंदौर जिले में नशे का कारोबार फल फूल रहा है और नशे के सौदागर नशा बेचने के लिए नए नए तरीके भी अपना रहे है।

 वहीं इन्दौर की सिमरोल पुलिस को सूचना मिली थी की लाखों रुपए का गांजा उड़ीसा से इन्दौर पहुंचने वाला है, जिस पर सिमरोल पुलिस द्वारा चेकिंग प्वाइंट लगाकर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक एंबुलेंस सायरन बजाते हुए जा रही थी, पुलिस ने एंबुलेंस रोककर चेकिंग की तो उस में 138 किलो गांजा मिला जिसे पुलिस ने जब्त कर दो लोग किरण और बलराम जो गाड़ी में मौजूद थे, उन्हे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया की गांजा उड़ीसा से लेकर इंदौर पहुंचे थे और इंदौर में दो से तीन जगह पर गांजा सप्लाई करना था।

PunjabKesari वहीं आरोपियों ने पुलिस द्वारा पूछताछ में बताया की गांजे को तस्करी करने के लिए एंबुलेंस से अच्छी गाड़ी हो ही नहीं सकती थी क्योंकि पुलिस द्वारा एंबुलेंस को रोका नहीं जाता है, उड़ीसा से लेकर इंदौर तक कहीं भी एंबुलेंस को नहीं रोका गया सिर्फ सिमरोल पुलिस द्वारा ही पकड़ा गया। बहरहाल पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है पता लगाया जा रहा है कि बह गांजा इंदौर में किसे देने आए थे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!