Edited By meena, Updated: 01 Dec, 2023 06:07 PM
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले एग्जिट पोल के रूझान सामने आए हैं।
इंदौर(सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले एग्जिट पोल के रूझान सामने आए हैं। 6 एंजसियों के एग्जिट पोल में 3 में भाजपा को बढ़त और 2 में कांग्रेस को और एक में कांटे की टक्कर बताया गया है। इसे लेकर अब नेताओं के बयान सामने आने शुरु हो गए हैं। कांग्रेस नेता व राऊ विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी ने इसे गुमराह करने वाला एग्जिट पोल बताया है।
विधानसभा राऊ के कांग्रेस के उम्मीदवार जीतू पटवारी ने कहा है कि ध्यान रखे कि एग्जिट पोल किसी प्रकार का सही नहीं है। कल एक्जिट पोल आया है जो दिखाया वह मैं मानता हूं जमीनी सतह से अलग है। यह गुमराह करने वाले एग्जिट पोल हैं। कई अधिकारियों कर्मचारियों का झुकाव कांग्रेस की तरफ आया है जिससे बीजेपी विचलित है। किसी प्रकार का गिनती में अधिकारियों का रुख भाजपा के खिलाफ न जाए इसको लेकर यह षड्यंत्र है।
लोकतंत्र के महापर्व पर बहुत मुश्किल से भाजपा से मुक्ति पाई है। मतगणना के समय सभी लोगों से मेरा अनुरोध है कि ध्यान रखें अलर्ट रहे। कांग्रेस की 125 से 130 सीट आएगी यह सही है। मध्य प्रदेश में सरकार कांग्रेस की बनेगी राजस्थान में बनेगी छत्तीसगढ़ में बनेगी तेलंगाना में बनेगी। इस बार देश का माहौल कांग्रेस और राहुल गांधी के पक्ष में है।