कैलाश विजयवर्गीय बोले-10 कार्यकर्ताओं से शुरु हुई पार्टी आज केंद्र और कई राज्यों में राज कर रही

Edited By meena, Updated: 06 Apr, 2023 11:54 AM

kailash vijayvargiya said on bjp foundation day

भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपना स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।

इंदौर (गौरव कंछल): भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपना स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। स्थापना दिवस को लेकर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इंदौर में भी स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बेहद मायने रखता है। भारतीय जनता पार्टी का राजनीतिक सफर भारतीय जनसंघ से शुरू हुआ था जो एक विचारधारा के साथ शुरू किया गया था। यह विचारधारा थी राष्ट्र के प्रति समर्पण की। आज भारतीय जनता पार्टी को 43 वर्ष पूरे हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के इस स्थान के पीछे कार्यकर्ताओं की एक बहुत बड़ी श्रंखला और उनका त्याग है।

PunjabKesari

जनसंघ में 10 कार्यकर्ताओं की शुरुआत के साथ आज भारतीय जनता पार्टी केंद्र और कई राज्यों में सत्ता में है। पहले सोचा नहीं था कि हमें सत्ता मिलेगी। आज हम अपनी विचारधारा के साथ प्रदेश और देश को मजबूत कर रहे हैं। जनसंघ के समय हमने एक सपना देखा था। भारत के विश्व गुरु बनने का जिसकी शुरुआत मोदी जी के नेतृत्व में हो चुकी है आज भारत विश्व के शक्तिशाली देशों की श्रेणी में खड़ा हुआ है। पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया है जिसमें उन्हें पार्टी के 50 साल पूरे होने तक पार्टी के स्वरूप को लेकर भी बात की। वही देश की स्वतंत्रता को 100 वर्ष पूरे होने तक देश एक शक्तिशाली राष्ट्र बने इसे लेकर भी संकल्प दिलाया है। आज इंदौर भाजपा कार्यालय पर स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें नगर अध्यक्ष सहित बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!