कैलाश विजयवर्गीय बोले- विपक्ष नेता विहीन हो गया है इसलिए नए चेहरे तलाश रहा है

Edited By meena, Updated: 17 Sep, 2021 12:35 PM

kailash vijayvargiya takes a jibe at rahul gandhi

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। कभी प्रशांत किशोर तो कभी कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि विपक्ष नेता विहीन हो गया है। जिसके कारण अलग-अलग चेहरों की...

इंदौर(सचिन बहरानी): बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। कभी प्रशांत किशोर तो कभी कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि विपक्ष नेता विहीन हो गया है। जिसके कारण अलग-अलग चेहरों की तलाश की जा रही है। दूसरी तरफ कैलाश विजयवर्गीय राज्यसभा के लिए रिक्त हुई सीट पर अपनी दावेदारी को सीधे तौर पर खारिज करते हुए कह दिया है कि यदि उन्हें पार्लियामेंट जाना होगा तो वह चुनाव जीतकर ही जाएंगे।

PunjabKesari

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मध्य प्रदेश में राज्यसभा के लिए रिक्त हुई सीट पर अपनी दावेदारी को सिरे से खारिज किया है। कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि यदि उन्हें पार्लियामेंट जाना होगा तो वह चुनाव जीतकर जाएंगे। दूसरी तरफ कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता। कन्हैया कुमार जैसे नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने जैसे अटकलों पर तंज कसते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जब विपक्ष नेता विहीन हो जाता है। तब इसी तरह नए चेहरे ढूंढे जाते हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि बीजेपी द्वारा राज्यों में किया जा रहा नेतृत्व परिवर्तन पार्टी के भीतर हमेशा से चली आ रही परंपरा के मुताबिक ही है। वहीं इंदौर में मामूली बारिश के बीच हो रहे जलजमाव के हालातों के बीच कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों को पूरे शहर का सर्वे करके इस समस्या का निराकरण करना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!