मृत्युभोज प्रथा बंद करने का संकल्प, कुशवाहा समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने पिता के निधन पर मृत्युभोज से बनाई दूरी

Edited By Desh sharma, Updated: 19 Nov, 2025 10:48 PM

kushwaha community in bhopal resolves to end the practice of  mrityu bhoj

नई दिशा में पहल करते हुए कुशवाहा समाज ने मुत्यु भोज को समाप्त करने का संकल्प लिया था। इसी क्रम में मप्र प्रांतीय कुशवाहा समाज के प्रदेश अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाहा ने कदम उठाया है।

भोपाल (इजहार खान): नई दिशा में पहल करते हुए कुशवाहा समाज ने मुत्यु भोज को समाप्त करने का संकल्प लिया था। इसी क्रम में मप्र प्रांतीय कुशवाहा समाज के प्रदेश अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाहा ने कदम उठाया है। योगेश कुशवाहा के पिता मानसिंह कुशवाहा का निधन 4 नवंबर को हो गया था। सामाजिक दायित्वों का निवर्हन करने के साथ ही कुशवाहा समाज जनों को मुत्यु भोज जैसी प्रथा से दूर करने के उद्देश्य से योगेश कुशवाहा और परिजनों ने मृत्युभोज नहीं कराने का निर्णय लिया।

मृत्युभोज की बजाय 16 नवंबर को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जो की आजतक लगातार जारी है । बता दें, मप्र प्रांतीय कुशवाहा समाज लंबे समय से सामाजिक बुराइयों मसलन मृत्युभोज, नशे के खिलाफ मुहिम चला रहा है। योगेश कुशवाहा के मुताबिक किसी परिवार में निधन के बाद शोक की घड़ी में मृत्युभोज जैसी कुरीतियों के कारण शोक संतृप्त परिवार पर आर्थिक बोझ आता है।

 ऐसा नहीं करने पर परिवार को सामाजिक रूप से बुरा बताया जाता है। कुशवाहा समाज लंबे समय से मृत्युभोज जैसी कुप्रथा का बहिष्कार करने का आह्वान करता रहा है। इस संबंध में जागरुकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में पिता मानसिंह कुशवाहा के निधन के बाद परिवारजनों ने मुत्युभोज नहीं करने का निर्णय लिया। इससे समाज में जागरुकता लाने में सफलता मिले। बता दें, प्रांतीय कुशवाहा समाज मप्र के आह्वान पर मप्र के कई जिलों में समाजजनों ने मृत्युभोज जैसी प्रथा को समाप्त करने का न केवल संकल्प लिया है, बल्कि इस पर अमल भी किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!