धार: एक ही दिन में पागल कुत्ते ने 22 लोगों को काटा, दहशत में लोग, कुंभकर्णी नींद सोया नगर निगम

Edited By meena, Updated: 01 Feb, 2023 11:29 AM

mad dog bite injured 22 people in dhar

मध्य प्रदेश के धार में पागल कुत्ते के काटने से तकरीबन 20 लोग घायल हो गए। कुत्ते का दहशत के मारे लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है। पागल कुत्ते ने एक ही दिन में 20 से ज्यादा लोगों को काट लिया

धार: मध्य प्रदेश के धार में पागल कुत्ते के काटने से तकरीबन 20 लोग घायल हो गए। कुत्ते का दहशत के मारे लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है। पागल कुत्ते ने एक ही दिन में 20 से ज्यादा लोगों को काट लिया। इससे अस्पताल में भीड़ जमा हो गई। घायलों में से दो बच्चियों की हालत ज्यादा गंभीर है इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, धार में कुत्ते की दहशत फैली हुई है। जहां एक ओर नगर निगम कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है वहीं दूसरी ओर इलाके में कुत्ते के काटने से एक ही दिन में 22 लोग अस्पताल पहुंचे। इसके बावजूद नगर पालिका द्वारा इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पूर्व में भी कई बार श्वान के हमले में कई बच्चे घायल हो चुके हैं। घटना के बाद कुछ समय के लिए कुत्तों को पकड़ने के लिए जरूर मुहिम चलाई जाती है। लेकिन बाद यह मुहिम ठंडे बस्ते में चली जाती है। यही कारण है कि मंगलवार को धार, तिरला, आहू, दिलवारा मांडू समेत अन्य जगह के कुल 22 लोग श्वान के काटने पर जिला अस्पताल उपचार करवाने पहुंचे। इसमें कई बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि चित्तौड़ की रहने वाली अनीता अपने स्वजनों के साथ बाजार में सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान एक कुत्ता आया और अनीता के पांव का काट लिया। वहीं अर्जुन कॉलोनी में घर के आंगन में खेल रहे बच्चों जिनमें निकिता पिता राकेश (5), दिव्या पिता दिनेश (6) सहित वंशिका (3) साल खेल रहे थे, तभी अचानक कुत्ते ने उन पर भी हमला कर दिया। जिससे बाद क्रोधित दादा ने कुत्ते को मौके पर ही मार दिया। मोतीलान ने बताया कि कुत्ता पागलों की तरह पूरे क्षेत्र में घूम रहा था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!