बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: SDM का तबादला, इन्हें मिले नई नियुक्ति

Edited By meena, Updated: 23 Apr, 2026 09:46 PM

major administrative reshuffle sdm transferred receives new posting

छतरपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल द्वारा जारी आदेश के तहत अखिल राठौर को बड़ामलहरा का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है...

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल द्वारा जारी आदेश के तहत अखिल राठौर को बड़ामलहरा का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है, जबकि आयुष जैन को लवकुशनगर एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस प्रशासनिक बदलाव को जिले में सुशासन और कार्यों में तेजी लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। लंबे समय से लंबित मामलों के निराकरण, जनसुनवाई की प्रभावशीलता और विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, दोनों अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने के साथ ही आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। खास तौर पर राजस्व मामलों, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े कार्यों पर विशेष ध्यान देने की अपेक्षा की गई है।

बड़ामलहरा और लवकुशनगर दोनों ही क्षेत्र प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाते हैं। ऐसे में नए एसडीएम की नियुक्ति से स्थानीय स्तर पर कार्यों में गति आने की संभावना जताई जा रही है। आम लोगों को उम्मीद है कि अब उनकी समस्याओं का समाधान पहले से अधिक तेजी और पारदर्शिता के साथ होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!