ममता मीणा ने BJP कार्यालय की देहरी पर माथा टेका और कह दिया पार्टी को अलविदा,अब ज्वाइन करेंगी आम आदमी पार्टी

Edited By meena, Updated: 20 Sep, 2023 06:00 PM

mamta meena will leave bjp and join aam aadmi party

विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी से नाराज चल रही चाचौड़ा की पूर्व विधायक ममता मीणा ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है

भोपाल: विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी से नाराज चल रही चाचौड़ा की पूर्व विधायक ममता मीणा ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है और बड़े अनोखे अंदाज में पार्टी को अलविदा कहा। पूर्व विधायक मीणा ने पहले भाजपा कार्यालय पर सिर रखकर माथा टेका और फिर पार्टी को अलविदा कह दिया।

PunjabKesari

चाचौड़ा की पूर्व विधायक इन दिनों मध्य प्रदेश की राजनीति में टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रही थी और भाजपा के जिला एवं मंडल एवं प्रदेश स्तर पर भाजपा की अन्य कार्यक्रमों में उपेक्षा कर भाजपा काम कर रही थी। पूर्व विधायक ममता मीणा इसी से नाराज होकर विगत दिनों जनादेश यात्रा का आगाज किया और गणेश चतुर्थी पर चाचौड़ा के गणेश मंदिर में बप्पा का आशीर्वाद लेकर भोपाल में भाजपा की समस्त पदों से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी को सौंप दिया है।

PunjabKesari

ममता मीणा 20 सितंबर को दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल होगी। उन्होंने कहा कि वे आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता बनकर चाचौड़ा विधानसभा का प्रतिनिधित्व करेगी। भोपाल में पत्रकार वार्ता में जानकारी देने के बाद उन्होंने भाजपा कार्यालय में मात्था टेका और वापस रवाना हो गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!