new app launch in raipur: शहरवासियों के कामकाज को आसान बनाने के लिए लॉच होगा ये App

Edited By Devendra Singh, Updated: 21 Jun, 2022 04:28 PM

mayor aijaz dhebar will launch new app in raipur

महापौर एजाज ढेबर शहरवासियों के काम-काज को आसान बनाने के लिए इस ऐप को लांच (new app launch in raipur) करने जा रहे हैं।

रायपुर (शिवम दुबे): रायपुर नगर निगम (raipur nagar nigam) के महापौर ऐजाज ढेबर (mayor Aijaz Dhebar) ने एक खास ऐप लॉन्च किया हैं। महापौर एजाज ढेबर शहरवासियों के काम-काज को आसान बनाने के लिए इस ऐप को लांच (new app launch in raipur) करने जा रहे हैं। यह ऐप ‘मोर महापौर मोर द्वार’ (more mahapor more dwar) योजना के तहत कल बुधवार को लांच किया जाएगा। जिससे लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

मोर रायपुर ऐप (more raipur app) के जरिये लोगों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, मतदाता सूची में आधार को लिंक कराना, पानी-बिजली जैसी समस्याओं का निदान आसानी से हो सकेगा। ‘मोर रायपुर’ ऐप के लिए बुधवार को जवाहर मार्केट में ऑफिस का उद्घाटन किया जाएगा।

27 जून से मोर महापौर-मोर द्वार

27 जून से महापौर एजाज़ ढेबर राजधानी के हर वार्ड में डोर टू डोर जाएंगे। रायपुर के नागरिकों को सभी मूलभूत सुविधाएं सुविधाजनक ढंग से सुलभ कराने और उनसे मिलने वाली शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित निराकरण के लिए "मोर महापौर-मोर द्वार" कार्यक्रम पूरे नगर निगम क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत महापौर, नगर निगम परिषद, आयुक्त, पार्षदगण व संबंधित क्षेत्र के अधिकारी नियत तिथी को निर्धारित वार्ड में उपस्थित रहेंगे।

PunjabKesari

महापौर से कर सकेंगे सीधे शिकायत 

इस कार्यक्रम के तहत महापौर दूरभाष के माध्यम से जन समस्या एवं सुझाव प्राप्त करेंगे। इसके लिए कोई भी नागरिक 27 जून से 01 अगस्त 2022 तक निर्धारित वार्ड के संबंध में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक दूरभाष नंबर 9111666201/ 9301953201 पर महापौर से सीधे संवाद साध सकेंगे। मिलने वाले सुझाव या समस्या के संबंध में संबंधित अधिकारियों को फौरन निर्देश दिए जाएंगे। इसके साथ ही चिन्हित समस्याओं की जानकारी लेने के लिए महापौर, परिषद सदस्य एवं अधिकारियों के साथ खुद भी क्षेत्र का दौरा करेंगे।

अब यह काम होंगे आसान 

कार्यक्रम के अंतर्गत पानी, बिजली, साफ-सफाई, सड़क, राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आश्रय निर्माण एवं संधारण कार्य, नल कलेक्शन, भवन अनुज्ञा, अवैध निर्माण संबंधी, मतदाता सूची आदि सेवाओं के संबंध में त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अन्य शासकीय विभागों जैसे स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, श्रम, समाज कल्याण,चिकित्सा, राजस्व आदि के जुड़ी नागरिक सेवाओं की आम नागरिकों तक त्वरित पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!