महाकाल लोक में तबाही के लिए मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, लगाए गंभीर आरोप

Edited By meena, Updated: 30 May, 2023 01:44 PM

minister bhupendra singh told congress responsible for the devastation

महाकाल लोक में बारिश और आंधी से मूर्तियां खंडित होने मामले में मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह का बड़ा बयान सामने आया है।

भोपाल(विवान तिवारी): महाकाल लोक में बारिश और आंधी से मूर्तियां खंडित होने मामले में मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री ने महाकाल लोक में हुई तबाही के लिए कांग्रेस को जिम्मेवार ठहराया है। मंत्री ने कहा कि महाकाल लोक में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। यदि कांग्रेस आरोप लगा रही है तो इसके प्रमाण भी दें।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने बारिश और आंधी से महाकाल लोक में मूर्तियां खंडित होने मामले में प्रेस कांन्फ्रेस में सफाई दी कि महाकाल लोक में मूर्तियों के निर्माण में सरकार ने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है। मूर्तियों के निर्माण की स्वीकृति कांग्रेस सरकार में दी गई थी। बीजेपी सरकार ने कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में दो बार कांग्रेस ने भुगतान किया है। यदि भ्रष्टाचार हुआ तो कांग्रेस सरकार ने किया होगा। बीजेपी सरकार ने नहीं कोई भ्रष्टाचार नहीं किया। यदि कांग्रेस को आरोप लगाने है तो तथ्यों के साथ लगाए और प्रमाण पेश करे। इसके लिए प्रदेश की जनता से माफी भी मांगे।  

बता दें कि रविवार को तेज आंधी तूफान से उज्जैन महाकाल लोक में  सप्तऋषियों की 7 में से 6 मूर्तियां गिरकर खंडित हो गई थी। वहीं सांदीपनि आश्रम के सामने पेड़ गिर गया। मुनिनगर तालाब पर बिल्डिंग का एलिवेशन गिर गया। महाकाल लोक में सप्त ऋषि की मूर्तियों में से एक मूर्ति की गर्दन टूट गई जबकि दो मूर्तियों के हाथ टूट गए थे। ऐसे में कांग्रेस ने महाकाल लोक के निर्माण में भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोप लगाए थे।

गौरतलब है कि 11 अक्टूबर 2022 को पीएम मोदी (PM Modi) ने श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर में बने ‘महाकाल लोक’ (Mahakal Lok) का लोकार्पण किया था। इस दौरान लाखों- करोंड़ो का खर्चा किया गया था। रक्षा सूत्र से बनाए गए 15 फीट ऊंचे शिवलिंग की प्रतिमा से मोदी ने रिमोट से आवरण हटाकर ‘महाकाल लोक’ को देश को समर्पित किया था। ऐसे में हवा-आंधी से मूर्तियों के खंडित होने पर कई उठ रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!