किसानों का कर्ज माफ करने मंत्री लाखन सिंह पहुंच रहे हैं घर-द्वार

Edited By Vikas kumar, Updated: 15 Jan, 2019 03:11 PM

minister lakhan singh is reaching the door to forgive the farmers  debt

कमलनाथ सरकार अब मुख्यमंत्री फसल ऋण माफी योजना का लाभ दिलाने के लिए किसानों के घर-घर पहुंच रही है। इस योजना के तहत किसानों के कर्ज माफी वाले फॉर्म भरवाने के लिए आ...

ग्वालियर: कमलनाथ सरकार अब मुख्यमंत्री फसल ऋण माफी योजना का लाभ दिलाने के लिए किसानों के घर-घर पहुंच रही है। इस योजना के तहत किसानों के कर्ज माफी वाले फॉर्म भरवाने के लिए आज से गांव-गांव में पंजीयन के लिए शिविर शुरू किए गए। इसी बीच ग्वालियर के बरई में प्रदेश के पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव ने अपनी कलम से किसानों के ऋण माफी वाले फॉर्म भरकर शिविर का शुभारंभ किया। लाखन सिंह ने किसानों को फॉर्म की रशीद भी दी।

 


इस दौरान मंत्री लाखन सिंह यादव ने कहा कि 'प्रदेश सरकार पूरी निष्ठा के साथ वचन-पत्र में किए गए वायदों को निभा रही है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शपथ लेने के कुछ घंटों के अंदर ही सबसे पहले फसल ऋण माफी की फाइल पर हस्ताक्षर किए। लाखन सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के 2 लाख तक के कृषि ऋण माफ करेगी। भले ही किसानों ने एक से अधिक बैकों से फसल के लिए कर्जा लिया हो।' इसके बाद उन्होंने किसानों का पंजीयन कर रहे दल को भी कहा कि 'कोई भी पात्र किसान योजना का लाभ लेने से वंचित नहीं रहना चाहिए।' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!