आओ मैदान में हम तैयार खड़े हैं...मंत्री उषा ठाकुर की दिग्विजय सिंह को चुनौती, महू से लड़ें चुनाव

Edited By meena, Updated: 23 May, 2023 06:46 PM

minister usha thakur s challenge to digvijay singh

उषा ठाकुर ने कहा कि भाजपा की रीति नीति और जनकल्याणकारी योजना के द्वारा हम पूरी कांग्रेस को चुनाव लड़ने की चुनौती देते हैं कि आओ मैदान में हम तैयार खड़े हैं

इंदौर(सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रदेश की उन सीटों पर खासा ध्यान दे रहे हैं जहां पिछले कुछ चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। इसमें इंदौर जिले की महू विधानसभा सीट भी हैं। जहां पिछले काफी समय से भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीत रही है। ऐसे में कांग्रेस की निगाह महू विधानसभा क्षेत्र पर भी है। हालांकि मध्य प्रदेश की पर्यटन मंत्री और महू विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही उषा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह को ही महू से चुनाव लड़ने की चुनौती दे डाली है।

दिग्विजय सिंह को लेकर पूछे गए सवाल पर उषा ठाकुर ने कहा- “मैं दिग्विजय सिंह को आमंत्रित करती हूं कि आप महू से ही लड़ लीजिए। मेरा आमंत्रण उनको दीजिए कि महू से चुनाव लड़ने आइए, फिर जब मंत्री ठाकुर से पूछा गया कि क्या वे दिग्विजय सिंह को सीधी चुनौती दे रही हैं तो वे बोली- मैं उन्हें चुनौती नहीं दे रही हूं।

उषा ठाकुर ने कहा कि भाजपा की रीति नीति और जनकल्याणकारी योजना के द्वारा हम पूरी कांग्रेस को चुनाव लड़ने की चुनौती देते हैं कि आओ मैदान में हम तैयार खड़े हैं। उन्होंने कहा कि मैं दिग्विजय सिंह से कहती हूं कि वे महू से आकर चुनाव लड़े। गौरतलब है कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने इंदौर दौरे के दौरान सांवेर, महू सहित अन्य विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को जिताने के लिए विशेष रणनीति बनाएंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!