घर में अकेली नाबालिग को देखकर युवक की बदली नीयत, जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

Edited By meena, Updated: 15 Oct, 2024 02:54 PM

minor raped in gwalior

ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है...

ग्वालियर (अंकुर जैन) : ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी घटना के समय घर पर अकेली थी और इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। किशोरी की शिकायत पर मुरार थाना पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।

PunjabKesari

दरअसल मुरार थाना क्षेत्र के खुरेरी गांव के पास की रहने वाली किशोरी ने मुरार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि 11 अक्टूबर की शाम घर के लोग परिवार से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान पूर्व से परिचित गुल्लू उर्फ विजय यादव ने घर में घुसकर जबरन उसके साथ गलत काम किया। आरोपी ने धमकी भी दी कि पुलिस से शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा, बाद में जब परिजन घर पहुंचे तो किशोरी ने पूरी घटना होने बताई और परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा का कहना है कि किशोरी की शिकायत पर आरोपी पर पोस्को और दुष्कर्म की धारा में मामला पंजीबद्ध करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!