जबलपुर में नाबालिग की चाकुओं से गोदकर हत्या, नाना नानी के घर घूमने आई थी मासूम

Edited By meena, Updated: 04 Jul, 2024 07:10 PM

minor stabbed to death in jabalpur

जबलपुर में नाबालिग लड़की की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है...

जबलपुर ( विवेक तिवारी ) : जबलपुर में नाबालिग लड़की की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और आरोपी की तलाश कर रही है। घटना चरगवां थाना के कुलोन गांव की बताई जा रही है। वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, 16 वर्षीय रिया पटेल सुनवारा की रहने वाली थी। जो अपने नाना-नानी के घर में रहने आई थी। इसी बीच कुलोन निवासी यशवंत उर्फ इशू पटेल ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। घटना में किशोरी की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से जंगलों की तरफ फरार हो गया। घटना के बाद भारी पुलिस बल तैनात हो गया है। कुलोन गांव से लगे जंगलों में पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है। फिलहाल घटना की वजह दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!