BJP विधायक के बंगले को बदमाशों ने बनाया निशाना, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात; मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Nov, 2026 04:02 PM

miscreants target bjp mla s bungalow entire incident

भोपालः मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित निवाड़ी विधायक अनिल जैन के बंगले को चोरों ने निशाना बनाया। अज्ञात बदमाश खिड़की के सरिए तोड़कर अंदर घुसे और एलईडी टीवी, ड्रायफ्रूट्स के डिब्बे तथा चश्मा चोरी कर ले गए। आरोपी बंगले में लगे...

भोपालः मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित निवाड़ी विधायक अनिल जैन के बंगले को चोरों ने निशाना बनाया। अज्ञात बदमाश खिड़की के सरिए तोड़कर अंदर घुसे और एलईडी टीवी, ड्रायफ्रूट्स के डिब्बे तथा चश्मा चोरी कर ले गए। आरोपी बंगले में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना के समय बंगले में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। बदमाशों ने खिड़की के सरिए तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरों में रखे सामान को खंगालने के बाद चोरी कर फरार हो गए। वारदात का पता तब चला, जब कर्मचारी बंगले पर पहुंचा। गुरुवार रात चोरी की सूचना मिलने पर श्यामला हिल्स पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्धों के बंगले में दाखिल होने और बाहर निकलने की तस्वीरें सामने आई हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के साथ उनके आने-जाने के रास्तों का पता लगा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!