मोहन यादव मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार, रामनिवास रावत ने ली मंत्री पद की शपथ

Edited By Himansh sharma, Updated: 08 Jul, 2024 10:18 AM

mla ramniwas rawat took oath as minister

में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी कैबिनेट का विस्तार किया है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी कैबिनेट का विस्तार किया है। कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में आए विधायक रामनिवास रावत ने राज भवन में मंत्री पद की शपथ ली। आपको बता दें कि 30 अप्रैल को लोकसभा चुनाव से पहले रामनिवास रावत ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया था। रामनिवास रावत भाजपा में शामिल हो गए थे। वह श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से छठवीं बार विधायक चुने गए हैं। PunjabKesari

मोहन मंत्रिमंडल में अब मंत्रियों की संख्या 31 हो गई है। तीन पद अभी खाली हैं, आपको बता दें कि मंत्रिमंडल में अधिकतम 34 मंत्री हो सकते हैं। रामनिवास रावत ने राज भवन में मंत्री पद की शपथ ली है। राज भवन में राज्यपाल की मौजूदगी में उन्हें शपथ दिलाई गई। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव और मध्य प्रदेश के कई अन्य बड़े नेता और मंत्री भी मौजूद रहे। रामनिवास रावत ने 2019 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर मुरैना से चुनाव लड़ा था। लेकिन वह पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से हार गए थे।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!