शासकीय कैलेंडर में अफ्रीकी हिरण की तस्वीर! पूर्व CM ने उठाए सवाल, बोले– ‘इम्पाला भारत में नहीं पाया जाता’

Edited By Himansh sharma, Updated: 27 Feb, 2026 12:49 PM

mp govt calendar row digvijaya singh flags african impala photo on callender

मध्य प्रदेश सरकार का शासकीय कैलेंडर अब विवादों में घिर गया है।

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार का शासकीय कैलेंडर अब विवादों में घिर गया है। कैलेंडर पर छपी हिरण की तस्वीर को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गंभीर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर कहा कि कैलेंडर में जिस हिरण को दर्शाया गया है, वह न तो मध्य प्रदेश में पाया जाता है और न ही भारत में।

पूर्व सीएम के मुताबिक यह हिरण इम्पाला है, जो अफ्रीका में पाया जाने वाला वन्यजीव है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से शासकीय प्रकाशनों में प्रयुक्त चित्रों के चयन पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी चूक से सरकार की गंभीरता पर प्रश्न खड़े होते हैं। इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।  विपक्ष इसे सरकारी लापरवाही बता रहा है, वहीं अब तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!