MP News : जुआ खेलते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, छह आरक्षक निलंबित

Edited By meena, Updated: 16 Sep, 2024 06:10 PM

mp news video of policemen gambling goes viral

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में पुलिस कर्मियों के जुआ खेलने का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है...

टीकमगढ़ : मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में पुलिस कर्मियों के जुआ खेलने का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बताया कि कथित वीडियो के रविवार शाम को सामने आने के बाद विभिन्न थानों में तैनात छह आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के कोतवाली थाने के आरक्षक मनोज अहिरवार, रितेश मिश्रा और सूरज राजपूत, देहात थाने के भुवनेश्वर अग्निहोत्री और अनिल पचौरी तथा डिगोरा थाने में तैनात सलमान खान के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

काशवानी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या इस बात की जांच कर रहे हैं कि वीडियो कब और कहां शूट किया गया और क्या मौके पर अन्य पुलिसकर्मी भी थे। उन्होंने कहा कि इस तरह के आचरण से पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा खराब होती है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!