सांसद की गाड़ी ने दो बाइक सवारों को कुचला, वाहन के उड़े परखच्चे, दिल्ली तक बढ़ी हलचल!

Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Oct, 2026 12:39 PM

mp s vehicle runs over two motorcyclists vehicle

एमपी डेस्कः इस वक्त की एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। जहां एमपी के बालाघाट सिवनी की सांसद भारती पारधी की गाड़ी ने दो बाइक सवारों को कुचला है। गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत नाजुक बताई गई है। घटना में...

एमपी डेस्कः इस वक्त की एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। जहां एमपी के बालाघाट सिवनी की सांसद भारती पारधी की गाड़ी ने दो बाइक सवारों को कुचला है। गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत नाजुक बताई गई है। घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए है। बताया गया कि सांसद  दिल्ली जाने के लिए नागपुर एयरपोर्ट जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, यह घटना महाराष्ट्र के तुमसर रामटेक मार्ग पर हुई है। जहां एक तेज रफ्तार गाड़ी ने दो बाइक सवार को टक्कर मार दी है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि गाड़ी में सांसद भारती पारधी सवार थी। वह दिल्ली जाने के लिए नागपुर एयरपोर्ट जा रही थी। इसी बीच मार्ग में उनकी गाड़ी ने बाइक सवारों को रौंद डाला।

PunjabKesari

मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में गंभीर घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने सांसद की गाड़ी को घेर लिया। घटना में सांसद का वाहन और बाइक दोनों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे में घायलों की पहचान सुरजीत सिंह और तसमीरा मेहरा के रूप में हुई है। दोनों पंजाब के रहने वाले हैं और भंडारा जिले में धान काटने के लिए हार्वेस्टर पर मजदूर के रूप में आए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!