छतरपुर में युवक की सरेआम चाकुओं से गोदकर हत्या, प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला

Edited By meena, Updated: 26 Nov, 2024 05:27 PM

murder of a youth in chhatarpur

मामला प्रेम-प्रसंग से भी जुड़ा बताया जा रहा है। घटना और मामले की जानकारी लगने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी से पूछताछ कर रही है।

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। जहां पुलिस घटना और मामले की जांच और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के बिजावर थाना क्षेत्र की साहू कॉलोनी के पास की है। जहां पहले दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी और विवाद हुआ फिर यह विवाद इतना बढ़ गया कि जानलेवा साबित हो गया जिसमें एक युवक की मौत हो गई।

वहीं मामला प्रेम-प्रसंग से भी जुड़ा बताया जा रहा है। घटना और मामले की जानकारी लगने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी से पूछताछ कर रही है।

PunjabKesari

मृतक के परिजनों से भी पूछताछ

पुलिस मृतक के परिजनों से भी मामले में पूछ-ताछ कर रही है कि आखिर मामला क्या है और विवाद कहां से शुरू हुआ और ऐसी क्या परिस्थितियां उत्पन्न हुईं कि मामला जानलेवा साबित हो गया और हत्या कर दी गई।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!