रायसेन में पर्यवेक्षक ने की जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी,BJP पर वार, पर्ची वाले CM MP  छोड़ बिहार चुनाव प्रचार में डटे

Edited By Desh sharma, Updated: 30 Oct, 2025 05:25 PM

n raisen observers conducted opinion polls for the post of district women s con

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पर्यवेक्षक कंचन लता शर्मा गुरुवार को दोपहर बाद रायसेन पहुंची। इस दौरान महिला कांग्रेस नेत्रियों के अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी की गई।

रायसेन(शिवलाल यादव): जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पर्यवेक्षक कंचन लता शर्मा गुरुवार को दोपहर बाद रायसेन पहुंची। इस दौरान महिला कांग्रेस नेत्रियों के अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी की गई। अभी तक दो महिलाओं के नाम सामने आए हैं।अध्यक्ष पद के लिए इनके नामों पर भी विचार किया जाएगा।

इस अहम पद के लिए अभी और महिला कांग्रेस नेत्रियों के बायोडाटा आने की संभावना है।इस अवसर पर कांग्रेस पर्यवेक्षक कंचन लता शर्मा , जिपं सदस्य चंदा चौहान, महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष पवित्रा कौर प्रभात चावला, रायसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, पार्षद अजिजा बी प्रीति लोधी, लक्ष्मी चंदेल उपस्थित थे।

प्रदेश में किसान, गरीब, दलित आदिवासियों के साथ खुलेआम नाइंसाफी की जा रही- पवित्रा कौर

इस दौरान बीजेपी सरकार पर निशाना साधा गया।  कार्यकारी अध्यक्ष पवित्रा कौर बोलीं  कि पर्ची वाले मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश  छोड़कर अब बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार करने गए हैं। प्रदेश में किसान, गरीब, दलित आदिवासियों के साथ खुलेआम नाइंसाफी की जा रही है। एमपी में कई बहनों के नाम लाड़ली बहना योजना से काट दिए गए हैं लेकिन सरकार को किसी की चिंता नहीं हैं।

वहीं जिपं सदस्य चंदा चौहान ने कहा कि एमपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। नाबालिग बेटियां अस्मत तार-तार हो रही हैं। किसान खुदकुशी करने को मजबूर हैं और क्षेत्रीय सांसद खेल महोत्सव में मस्त हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!