नवागत कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने संभाला पदभार, बोले- काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Edited By meena, Updated: 15 Oct, 2026 04:41 PM

newly appointed collector rohit sisonia has taken charge

इस दौरान उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों से मुलाकात कर शासकीय कार्यों की जानकारी ली और कार्यप्रणाली को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए...

रायसेन (शिवलाल यादव) : रायसेन जिले के नवागत कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने गुरुवार, 15 अक्टूबर को शुभ मुहूर्त में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों से मुलाकात कर शासकीय कार्यों की जानकारी ली और कार्यप्रणाली को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नवागत कलेक्टर रोहित सिसोनिया वर्ष 2017 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। रायसेन कलेक्टर के रूप में पदस्थ होने से पहले वे मध्यप्रदेश शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा वे इंदौर नगर निगम में आयुक्त की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

PunjabKesari

लापरवाही पर सख्त रुख

पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर सिसोनिया ने कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और वहां संचालित कार्यों की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें और कार्यों को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। नवागत कलेक्टर सिसोनिया के पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले में प्रशासनिक कार्यों को लेकर नई शुरुआत हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!