Edited By meena, Updated: 09 Feb, 2023 06:17 PM

भाजपा द्वारा प्रदेश भर में निकाली जा रही विकास यात्रा को लेकर आज कांग्रेसी प्रवक्ता संतोषी गौतम ने प्रेस वार्ता का आयोजन इंदौर प्रेस क्लब में किया
इंदौर (सचिन बहरानी): भाजपा द्वारा प्रदेश भर में निकाली जा रही विकास यात्रा को लेकर आज कांग्रेसी प्रवक्ता संतोषी गौतम ने प्रेस वार्ता का आयोजन इंदौर प्रेस क्लब में किया। इस दौरान संतोष गौतम ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि विकास यात्रा पूर्णता भाजपा पार्टी की व्यक्तिगत यात्रा है। संपूर्ण यात्रा में प्रदेश भर के अधिकारियों को झोंक दिया है जो कि सरासर गलत है। अधिकारियों का उपयोग कर अपनी विफलताओं को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास भाजपा कर रही है। कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है।
भाजपा की विकास यात्रा का समूचे अधिकारी गण भाजपा के कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी इंदौर के संभाग आयुक्त जिला कलेक्टर निगम आयुक्त आचरण के विरुद्ध पक्षपात पूर्ण एवं नियम विरुद्ध है। कांग्रेस पार्टी इसकी घोर निंदा करती है। यदि इन अधिकारियों ने भाजपा पार्टी में शामिल हुए बिना बाहर से इस तरह का सहयोग जारी रखा तो सरकारी अधिकारी कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहे। इंदौर हाईकोर्ट के अधिवक्ता विभोर खंडेलवाल के माध्यम से इंदौर संभाग आयुक्त जिला कलेक्टर एवं निगम आयुक्त को नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद भी इन सरकारी अधिकारियों ने भाजपा को इस तरह का सहयोग जारी रखा। इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाएगी।