आपसी रंजिश में हुई हत्या, पीड़ित पक्ष ने लगाया पुलिस पर आरोपी का साथ देने का आरोप

Edited By Devendra Singh, Updated: 04 Jul, 2022 08:21 PM

one killed in mutual enmity at surajpur

सूरजपुर के बसदेई पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत रजौरीपारा गांव में दो गुट में खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सूरजपुर (विष्णु कसेरा): सूरजपुर (surajpur) के बसदेई पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत रजौरीपारा गांव में कल रात दो गुट में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल है। मृतक के परिजनों ने पुलिस चौकी के सामने शव को रखकर 3 घंटे तक हंगामा किया। 

 

पुलिस पर लगाया आरोपी का साथ देने का आरोप

मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस पूरे मामले में आरोपी का पक्ष ले रही है। उनके अनुसार उनके घर के व्यक्ति की हत्या कर दी गई और उन्हीं के घर वालों को आरोपी बनाकर थाने में बंद भी कर दिया गया है। लगभग 3 घंटे चले इस घटनाक्रम के बाद आखिरकार पुलिस ने मृतक के परिजनों को छोड़ दिया। जिस के बाद मृतक के परिजन शव के दाह संस्कार के लिए तैयार हुए।

आपसी रंजिश में हुई हत्या  

पुलिस के मुताबिक दोनों परिवारों में पिछले काफी समय से जमीन विवाद चल रहा है। इसके पहले भी उनके बीच में झगड़ा हो चुका है और पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई भी की थी। क्योंकि दो पक्षों में मारपीट हुई है और दोनों ही पक्ष के कई लोग घायल हैं। इसलिए दोनों ही पक्षों पर मामला दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच कर रही है। 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!